पल्ला-बसंतपुर रोड की दोबारा होगी पैमाइश: मंत्री राजेश नागर

पल्ला-बसंतपुर रोड की दोबारा होगी पैमाइश: मंत्री राजेश नागर

फरीदाबाद, 3 अगस्त 2025: कृष्ण कौशिक
हरियाणा के खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री राजेश नागर ने रविवार को अपने निवास पर खुले दरबार में नागरिकों की समस्याएं सुनीं और कई मामलों में तुरंत समाधान के निर्देश दिए

पल्ला से सेहतपुर होते हुए बसंतपुर तक बनने वाली सड़क को लेकर स्थानीय निवासियों ने शिकायत की कि सड़क की पैमाइश ठीक ढंग से नहीं की गई है, जिससे भविष्य में दिक्कतें आ सकती हैं। इस पर मंत्री नागर ने मौके पर ही नगर निगम के संयुक्त-आयुक्त को फोन कर पैमाइश दोबारा कराने के निर्देश दिए और कहा कि कार्य तेजी से किया जाए ताकि नागरिक संतुष्ट हो सकें और विकास कार्य बिना बाधा पूरे हों।

वहीं, राशन डिपो संचालकों ने भी मंत्री से मुलाकात कर कमीशन में देरी और विभागीय अधिकारी की कार्यप्रणाली पर असंतोष जताया। मंत्री ने उन्हें आश्वस्त किया कि वे चंडीगढ़ आकर अधिकारियों के समक्ष अपनी बात रखें, और समाधान तत्काल निकाला जाएगा। राजेश नागर ने कहा कि वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से प्रेरणा लेते हुए समस्याओं का त्वरित समाधान देने के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने कहा कि जनता ने जिस विश्वास से उन्हें चुना है, वे उसके अनुरूप विकास के प्रति पूरी तरह समर्पित हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *