गुणवत्ता जांच केवल PWD की लैब से कराई जाएगी, निजी लैब मान्य नहीं

गुणवत्ता जांच केवल PWD की लैब से कराई जाएगी, निजी लैब मान्य नहीं

कृष्ण कौशिक

http://www.youtube.com/@muddekibaatnews1528 India Joined Jul 30, 2021 22.7K subscribers 1,500 videos 5,631,628 views

फरीदाबाद। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण सम्मेलन केन्द्र, सेक्टर-12 में आयोजित जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक में कुल 17 परिवादों में से 14 का समाधान मौके पर ही कर दिया गया। बैठक की अध्यक्षता राज्य के उद्योग एवं वाणिज्य, पर्यावरण, वन एवं वन्यजीव, सैनिक एवं अर्धसैनिक कल्याण मंत्री राव नरबीर सिंह ने की।

बैठक में मंत्री ने स्पष्ट रूप से कहा कि सरकार का लक्ष्य नागरिकों को पारदर्शी, जवाबदेह और संवेदनशील प्रशासन प्रदान करना है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी शिकायतों का समयबद्ध और प्राथमिकता के आधार पर समाधान सुनिश्चित करें, ताकि परिवादी को पूर्ण संतुष्टि मिल सके।

प्रमुख फैसले और निर्देश:

  • मेडिकल नेग्लिजेंस के एक मामले में मंत्री ने कहा कि यदि शिकायतकर्ता PGI रोहतक से जांच चाहता है तो रिपोर्ट वहीं से करवाई जाए।
  • गांव झाड़सेंतली में इंडस्ट्रियल प्रदूषण पर अधिकारियों को एक सप्ताह में व्यावहारिक समाधान प्रस्तुत करने के निर्देश।
  • प्लॉट धोखाधड़ी के केस में फर्म के साझेदारों से संवाद हेतु वरिष्ठ अधिकारियों की समिति गठित।
  • संजय कॉलोनी में मीठे पानी की समस्या पर नहरी जल आपूर्ति सुनिश्चित करने के आदेश, लापरवाही पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी।
  • गुरुकुल रोड (अनंगपुर चौक से ग्रीन वैली तक) पर सभी खराब स्ट्रीट लाइटें 10 सितंबर तक ठीक करने के निर्देश।
  • सेक्टर 49 की कोऑपरेटिव हाउसिंग सोसाइटी के चुनाव 24 अगस्त को तय, चुनाव के बाद सोसाइटी नगर निगम को सौंपी जाएगी।
  • मंधावली-चांदपुर रोड निर्माण में बाधा बने अवैध निर्माणों को हटाने के आदेश।
  • गांव नगला जोगियान में जल आपूर्ति जांच पूरी कर एक सप्ताह में समाधान।
  • दयालपुर-बल्लभगढ़-मोहना रोड पर नाले की गुणवत्ता जांच केवल PWD की गुड़गांव लैब से कराई जाएगी, निजी लैब मान्य नहीं।
  • संजय मेमोरियल नगर में सीवर व पेयजल से जुड़े कार्यों के टेंडर खुलने के 30 दिन में काम शुरू करने और समय पर पूरा करने के आदेश।
  • प्रॉपर्टी विवाद पर एसडीएम बल्लभगढ़ और एसीपी को संयुक्त जांच कर अगली बैठक में रिपोर्ट देने का निर्देश।
  • सेक्टर 75 से 89 के बीच बिल्डर द्वारा मूलभूत सुविधाएं न देने पर 15 अगस्त तक कार्रवाई रिपोर्ट (ATR) प्रस्तुत करने के आदेश।

उपस्थित :

बैठक में बल्लभगढ़ विधायक मूलचंद शर्मा, बड़खल विधायक धनेश अदलक्खा, एनआईटी विधायक सतीश फागना, महापौर प्रवीण जोशी, भाजपा जिलाध्यक्ष पंकज पूजन रामपाल, बल्लभगढ़ भाजपा जिलाध्यक्ष सोहन पाल सिंह, जिला परिषद चेयरमैन विजय लोहिया, पुलिस आयुक्त सतेंद्र गुप्ता, उपायुक्त विक्रम सिंह, नगर निगम आयुक्त धीरेंद्र खड़गटा, एडीसी सतबीर मान, एवं अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *