पैरा स्पोर्ट्स एसोसिएशन ऑफ हरियाणा के चुनाव को लेकर बैठक 

चण्डीगढ़ । पैरा स्पोर्ट्स एसोसिएशन ऑफ हरियाणा की एक महत्वपूर्ण बैठक एसोसिएशन की अध्यक्ष आरती सिंह राव स्वास्थ्य मंत्री, हरियाणा सरकार के  स्थित निवास चंडीगढ़ में आयोजित की गई। बैठक में एसोसिएशन के तीन वर्षीय कार्यकाल पूर्ण होने के उपरांत नई गवर्निंग बॉडी के गठन हेतु चुनाव करवाने के विषय पर विस्तृत चर्चा की गई। साथ ही निर्णय लिया गया की सितंबर 2026 में हरियाणा राज्य पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप कराई जायेगी तथा जिला स्तर पर नई कार्यकारिणियों के गठन संबंधी योजनाओं पर भी विचार-विमर्श किया गया।बैठक में यह निर्णय लिया गया कि राष्ट्रीय स्तर पर पदक प्राप्त करने वाले सभी पैरा खिलाड़ियों के कैश अवॉर्ड शीघ्र जारी करवाने हेतु खेल मंत्रालय से आग्रह किया जाएगा, ताकि खिलाड़ियों को उनका सम्मान एवं प्रोत्साहन समय पर प्राप्त हो सके lमहासचिव ज्योति कुमार छाबड़ा ने वर्ष 2025-26 के दौरान आयोजित पैरा बैडमिंटन चैंपियनशिप, पैरा पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप, पैरा स्विमिंग चैंपियनशिप तथा भुवनेश्वर और चेन्नई में आयोजित जूनियर एवं सीनियर पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप का विस्तृत विवरण दिया गया l अध्यक्ष आरती सिंह राव ने कहा कि पिछले तीन वर्षों से हरियाणा राष्ट्रीय पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में लगातार चैंपियन बन रहा है, जो प्रदेश के खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों के अथक परिश्रम का परिणाम है। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए सभी खिलाड़ियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।

उन्होंने यह भी घोषणा की कि जनवरी 2026 में आयोजित पैरा पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में स्वर्ण, रजत एवं कांस्य पदक प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को शीघ्र ही एक विशेष समारोह में सम्मानित किया जाएगा। इस अवसर पर पैरा पावरलिफ्टिंग के चेयरमैन अभिजीत सिंह, पैरा स्पोर्ट्स एसोसिएशन के संस्थापक गिर्राज सिंह, खेल विभाग गुरुग्राम मंडल के उपनिदेशक, महासचिव ज्योति कुमार छाबड़ा तथा कोषाध्यक्ष पवन कुमार, पैरा स्पोर्ट्स एसोसिएशन के अन्य पदाधिकारी धर्मेंद्र सिंह अथलेटिक कोच, धर्मेंद्र सिंधवानी, भीम सिंह एवं सलोनी कुमारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *