यमुना का जलस्तर खतरे के निशान के करीब,जलभरावधान की फसल डूबी

यमुना का जलस्तर खतरे के निशान के करीब,जलभरावधान की फसल डूबी

कृष्ण कौशिक
फरीदाबाद। दिल्ली ओखला बैराज से करीब 50 हजार क्यूसेक पानी छोड़े जाने के बाद फरीदाबाद में यमुना नदी का जलस्तर एक बार फिर से बढ़ गया है। फरीदाबाद में खतरे का निशान 202.17 मीटर है, जबकि वर्तमान में यमुना 198.10 मीटर पर बह रही है।

यमुना की तलहटी में बसे गांव बसंतपुर में पानी भर गया है, जिसके कारण धान की फसल भी डूब गई है। हालांकि मोहना, मंझावली और चांदपुर जैसे गांव सुरक्षित हैं, क्योंकि ये यमुना के किनारे से काफी दूरी पर बसे हैं।

सिंचाई विभाग के एसडीओ अरविंद शर्मा ने बताया कि शुक्रवार रात को छोड़े गए पानी के कारण बसंतपुर में जलभराव हुआ है। चूंकि यह इलाका नदी की तलहटी में है और यहां कई लोगों ने मकान भी बना रखे हैं, इसलिए पानी भरना आम बात है। विभाग ने गांव में मुनादी कराकर लोगों को सतर्क रहने और पानी के नजदीक न जाने की सलाह दी है।

उन्होंने बताया कि फिलहाल किसी प्रकार की जनहानि या बड़े नुकसान की सूचना नहीं है। विभाग लगातार जलस्तर पर नजर रखे हुए है। उनका कहना है कि हथिनी कुंड बैराज में इस समय पानी अपेक्षाकृत कम है, इसलिए आने वाले दिनों में यमुना का जलस्तर घटने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *