विद्यासागर इंटरनेशनल स्कूल में जन्माष्टमी धूमधाम से मनाई

विद्यासागर इंटरनेशनल स्कूल में जन्माष्टमी धूमधाम से मनाई

फरीदाबाद। विद्यासागर इंटरनेशनल स्कूल में जन्माष्टमी का पर्व हर्षोल्लास और धार्मिक उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत श्रीकृष्ण वंदना से हुई, जिसके बाद रंग-बिरंगे परिधानों में सजे नन्हे-मुन्ने बच्चों ने भगवान कृष्ण के बाल्य जीवन, माखन चोर की लीलाओं और रासलीला के सुंदर दृश्य मंच पर जीवंत किए।

विशेष आकर्षण रहा “दही हांडी” का आयोजन, जिसमें बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और दर्शकों ने तालियों से उनका हौसला बढ़ाया। पारंपरिक गीतों और भजनों से पूरा माहौल भक्ति और आनंद से सराबोर हो गया। मंच सजावट में मथुरा और वृंदावन की झलक, रंगोली, फूलों की सजावट और कृष्ण जन्म की झांकी ने कार्यक्रम को भव्य बना दिया।

प्रधानाचार्य श्वेता ने कहा कि ऐसे सांस्कृतिक कार्यक्रम बच्चों में भारतीय संस्कृति और परंपराओं के प्रति सम्मान की भावना जागृत करते हैं और मंच पर प्रस्तुति देना उनके आत्मविश्वास को बढ़ाता है।

अंत में चेयरमैन धर्मपाल यादव, दीपक यादव, बीना रंधावा, सुनीता यादव, रेखा मलिक और अन्य अतिथियों ने बच्चों की कला और मेहनत की सराहना करते हुए स्कूल प्रबंधन को सफल आयोजन के लिए बधाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *